मुम्बई: आज शुक्रवार यानी 29 मई 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 223.51 अंक की तेजी के साथ 32,424.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 90.20 अंक की तेजी के साथ 9580.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2509 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1418 शेयर तेजी के साथ और 932 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 159 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 75.62 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईओसी का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 83.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। विप्रो का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 212.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कोल इंडिया का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 141.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। ओएनजीसीा का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 83.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। बीपीसीएल का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 342.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 323.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इनफोसिस का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 691.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। भारती एयरटेल का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 552.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। टीसीएस का शेयर करीब 32 रुपये की गिरावट के साथ 1,972.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। एक्सिस बैंक का शेयर करकीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 384.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

