भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को भी बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 51.69 अंकों की बढ़त के साथ 80,716 पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने आज कारोबार के दौरान 80,898.30 अंकों का नया ऑलटाइम हाई बनाया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 26.30 अंकों की बढ़त के साथ 24,613 पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी आज 24,661.25 अंकों के साथ नया ऑलटाइम हाई बनाया।
निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे ज्यादा बढ़त Coal India में 3.01 फीसदी, BPCL में 2.71 फीसदी, Hindustan Uniliver में 2.44 फीसदी, Tata Consumer में 2.28 फीसदी और Bharti Airtel में 1.81 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट Sriram Finance में 2.16 फीसदी, Kotak Bank में 1.99 फीसदी, Dr. Reddy में 1.55 फीसदी, Reliance में 1.44 फीसदी और NTPCमें 1.35 फीसदी दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज सबसे ज्यादा बढ़त निफ्टी Realty में 1.66 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Midsmall Healthcare में 0.22 फीसदी, निफ्टी Consumer Durables में 0.15 फीसदी, निफ्टी IT में 0.59 फीसदी, निफ्टी FMCG में 0.96 फीसदी और निफ्टी Autoमें 0.25 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Media में 1.03 फीसदी, निफ्टी Bank में 0.11 फीसदी, निफ्टी Financial Services में 0.18 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.38 फीसदी, निफ्टी PSU Bank में 0.25 फीसदी, निफ्टी Healthcare इंडेक्स में 0.40 फीसदी और निफ्टी Oil and Gas में 0.16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

