शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। मिड और स्मॉल कैप शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है साथ ही ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर की वजह से आज प्रमुख सूचकांकों में तेजी देखने को मिली। वही आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा मुनाफावसूली देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 181 अंकों की बढ़त के साथ 76,992 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 66.70 अंकों की बढ़त के साथ 23,465.60 पर बंद हुआ।
निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त Eicher Motors, Adani Ports, Mahindra & Mahindra, Shriram Finance और Titan में देखने को मिली। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट Tech Mahindra, TCS, Wipro, HCL Tech और Larsen & Toubro में देखने को मिली।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी ऑटो में 1.30 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.20 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.24 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.60 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.58 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.82 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.34 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.53 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.29 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.73 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.19 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.74 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.31 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी आईटी में 0.87 फीसदी और निफ्टी मीडिया में 0.03 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

