शुक्रवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए. सेंसेक्स 190 अंक की तेजी के साथ 72,831 अंक पर और निफ्टी 84.80 अंक की तेजी के साथ 22,096 अंक पर बंद हुआ. बैंकिंग शेयरों में भी तेजी का रुख देखने को मिला है. निफ्टी बैंक 178 अंक फीसदी गिरकर 46,863 अंक पर बंद हुआ.
एनएसई पर चढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स हरे निशान में और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 279 अंक ऊपर बंद हुआ। आज Auto, PSU, finance, pharma, realty, media, energy और infra शेयरों में बढ़त देखने को मिली है।
सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले, सन फार्मा, टाइटन, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल,अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस एशियन पेंट्स, आईसीआईटीआई बैंक शामिल हैं। वहीँ एसबीआई, रिलायंस एचयूएल, और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक,टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, विप्रो और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

