भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 109 रुपये की गिरावट के साथ 80,039 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 7.40 अंकों की गिरावट के साथ 24,406 पर बंद हुआ।
निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त Tata Motors में 5.97 फीसदी, ONGC में 4.83 फीसदी, BPCL में 3.67 फीसदी, SBI Life में 3.62 फीसदी और Larden and Tubro में 2.91 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा Axis Bank में 5.08 फीसदी, Nestle India में 2.50 फीसदी, ICICI Bank में 2.14 फीसदी, Titan में 2.11 फीसदी और Tata Steel में 1.75 फीसदी की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी metal में आज सबसे बड़ी 1.29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी consumer durables में 0.84 फीसदी, निफ्टी realty में 0.83 फीसदी, निफ्टी private bank में 0.92 फीसदी, निफ्टी PSU bank में 0.58 फीसदी, निफ्टी IT में 0.15 फीसदी, निफ्टी FMCG में 0.07 फीसदी, निफ्टी Financial services में 0.50 फीसदी और निफ्टी Bank में 0.83 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Oil and Gas में सबसे ज्यादा 2.22 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी midsmall healthcare में 0.50 फीसदी, निफ्टी healthcare इंडेक्स में 0.61 फीसदी, निफ्टी pahrma में 0.94 फीसदी, निफ्टी media में 0.81 फीसदी और निफ्टी auto में 1.26 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

