मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 308 अंकों की बढ़त के साथ 77,301 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 92.30 अंकों की बढ़त के साथ 23,557 पर बंद हुआ।
निफ्टी पैक के शेयरों में मंगलवार को सबसे ज्यादा बढ़त Shriram Finance में 3.22 फीसदी, Powergrid में 3.13 फीसदी, Wipro में 2.94 फीसदी, ICICI Bank में 1.82 फीसदी और Titan में 1.58 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट Maruti में 2.14 फीसदी, Dr Reddy में 1.60 फीसदी, Ultra cement में 1.09 फीसदी, Tata Steel में 1.04 फीसदी और Hindalco में 0.82 फीसदी दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मंगलवार को सबसे ज्यादा बढ़त निफ्टी रियल्टी में देखने को मिली। इसमें आज 1.88 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.59 फीसदी, प्राइवेट बैंक में 1.10 फीसदी, पीएसयू बैंक में 0.25 फीसदी, फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.77 फीसदी और बैंक nifty में 0.88 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा nifty ऑटो में 0.03 फीसदी, एफएमसीजी में 0.10 फीसदी, मीडिया में 0.64 फीसदी, मेटल में 0.22 फीसदी, फार्मा में 0.35 फीसदी, हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.50 फीसदी, ऑयल एंड गैस में 0.05 फीसदी और मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.72 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

