बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स आज 354.45 अंक की बढ़त के साथ 75,038.15 पर बंद हुआ। ऐसा पहली बार हुआ है जब सेंसेक्स ने 75K के पार क्लोजिंग की है. मंगलवार को भी सेंसेक्स 75 हज़ार के पार पहुंचा था मगर फिर बाज़ार में दबाव आने से बिकवाली आ गयी और क्लोदिंग लाल निशान में हुई थी. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी आज 103.55 अंक की बढ़त के साथ 22,746.30 पर बंद हुआ। निफ़्टी भी पहली बार 22 हज़ार 700 के पार क्लोज हुआ है.
निफ्टी पैक के 50 शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी कोल इंडिया में 3.76 फीसदी, बीपीसीएल में 3.54 फीसदी, हिंडाल्को में 2.45 फीसदी, आईटीसी में 2.31 फीसदी और कोटक बैंक में 2.29 फीसदी दर्ज की गई. इसके अलावा एचडीएफसी लाइफ में 2.03 फीसदी, डिविस लैब में 1.81 फीसदी, सिप्ला में 1.70 फीसदी, मारुति में 1.64 फीसदी और श्रीराम फिनसर्व में 1.06 फीसदी की गिरावट आई।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मीडिया में सबसे ज्यादा 1.80 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी मेटल में 1.18 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.23 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.50 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.63 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.68 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.07 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.59 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी बैंक में 0.16 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.53 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.48 फीसदी और निफ्टी आईटी में 0.61 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी ऑटो में 0.06 फीसदी और निफ्टी फार्मा में 0.34 फीसदी की गिरावट आई है।

