सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर नई ऊँचाई हासिल की। सप्ताह के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 384.30 अंकों की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 84,928.61 अंकों पर बंद हुआ वहीँ एनएसई निफ्टी भी 148.10 अंकों की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 25,939.05 अंकों पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स ने 84980.53 अंकों का नया सर्वकालिक उच्च स्तर छुआनिफ्टी भी 25,956.00 अंकों के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में आज महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.18 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद SBI 2.35 फीसदी, Bharti airtel 2.26 फीसदी, HUL 1.54 फीसदी, kotak mahindra bank 1.49 फीसदी, ultratech cement 1.42 फीसदी, adani ports 1.24 फीसदी, tata steel 1.22 फीसदी, NTPC के शेयर 1.03 की बढ़त के साथ बंद हुए। इनके अलावा HDFC, Nestle India, Titan, Maruti suzuki, reliance industries, ITC, Powergrid, Tata Motors, Axis Bank, Bajaj Finserv, Bajaj finance और JSW steel के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली।
दूसरी ओर, ICICI bank के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 1.27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह Indusind bank1.05 फीसदी, asian paints1.02 फीसदी, tech mahindra 0.94 फीसदी, infosys 0.63 फीसदी, HCL tech 0.49 फीसदी, TCS 0.40 फीसदी, larsen and tubro 0.25 फीसदी और sun pharma का शेयर 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

