डिजिटल पेमेंट कंपनी स्क्वायर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन के लिए एक हार्डवेयर वॉलेट बनाने पर विचार कर रही है, ताकि Bitcoin में निवेश करने वाले लोगों का इस क्रिप्टोकरेंसी पर पूरा कंट्रोल रहे। Square के सीईओ जैक डॉर्सी जो ट्विटर के सीईओ भी हैं, उन्होंने ट्वीट किया कि उनकी कंपनी बिटक्वाइन हार्डवेयर वॉलेट बनाने की योजना में है।
इससे पहले 4 जून को मियामी में आयोजित बिटकॉइन 2021 सम्मेलन में जैक डॉर्सी ने कहा था कि उनकी कंपनी Square द्वारा बनाया गया बिटक्वाइन हार्डवेयर वॉलेट ओपन सोर्स होगा और यह सॉप्टवेयर से हार्डवेयर डिजाइन होगा। उन्होंने कहा कि Bitcoin सभी का है और इसे स्टोर करने पर किसी का कंट्रोल नहीं होना चाहिए। इस हार्डवेयर वॉलेट से बिटक्वाइन में निवेश करने वाले लोग खुद अपना बिटक्वाइन स्टोर कर सकेंगे।
आपतो बता दें कि बिटक्वाइन ट्रांजैक्शन Square के ले जबरदस्त मुनाफे का सौदा साबित हुआ है। यह डिजिटल पेमेंट कंपनी निवेशकों को Cash App के माध्यम से बिटक्वाइन खरीदने की सुविधा देती है और इस करेंसी को डिजिटली स्टोर करती है। बिटक्वाइन ट्रांजैक्शन से Square का रेवेन्यू बढ़कर 4.75 बिलियन डॉलर हो गया है जो 2019 में केवल 516.5 मिलियन डॉलर था।

