Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»स्पाइस जेट की फरवरी में 24 नई सीधी उड़ानें
    अन्य

    स्पाइस जेट की फरवरी में 24 नई सीधी उड़ानें

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    स्पाइस जेट की फरवरी में 24 नई सीधी उड़ानें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्पाइस जेट ने कहा है कि वह अपना घरेलू नेटवर्क और मजबूत करेगी और इसी क्रम में कंपनी इसी माह यानी फरवरी में ही 24 नई सीधी उड़ानें शुरू करने जा रही है. स्पाइस जेट अजमेर, जैसलमेर, अहमदाबाद और बेंगलुरु समेत कुछ अन्य शहरों से ये 24 नई घरेलू उड़ान शुरू करेगी. विमानन कंपनी ने बताया कि यह अजमेर-मुंबई मार्ग और अहमदाबाद-अमृतसर मार्ग पर विमान सेवा शुरू करने वाली एकमात्र विमानन कंपनी है. इन रूट्स पर आज से बुकिंग शुरू हो चुकी है.

    स्पाइस जेट ने जानकारी दी कि नई उड़ानों में जैसलमेर को दिल्ली और अहमदाबाद से जोड़ने वाली चार नई मौसमी उड़ानें भी शामिल हैं. विमानन कंपनी अहमदाबाद-बंगलूरू, कोलकाता-गुवाहाटी और गुवाहाटी-दिल्ली मार्गों पर भी दैनिक उड़ानें शुरू करेगी.

    अहमदाबाद-बागडोगरा-अहमदाबाद और चेन्नई-कोलकाता-चेन्नई के बीच सप्ताह में तीन दिन और पटना से बंगलूरू के लिए सप्ताह में 5 दिन और पटना से सूरत के लिए सप्ताह में 2 दिन फ्लाइट की सुविधा होगी. कंपनी ने बताया कि इसके अलावा सूरत से चेन्नई के लिए भी सप्ताह में 4 दिन फ्लाइट की सुविधा होगी.

    स्पाइसजेट ने कहा कि सीजनल उड़ानें 12 फरवरी से 13 मार्च 2021 तक चलेंगी. वहीं, अन्य सभी उड़ानें 19 और 20 फरवरी से प्रभावी होंगी. एयरलाइन अपने बोइंग 737 और बॉम्बार्डियर Q400 विमानों के मिश्रण को इन मार्गों पर तैनात करेगी. एयरलाइन ने मुंबई-अजमेर पर 4143 रुपये और अजमेर-मुंबई रूट पर 4035 रुपये से शुरू होने वाले एक प्रमोशनल किराए की भी घोषणा की है.

    spice jet
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleफ्यूचर -रिलायंस डील के खिलाफ अमेज़न ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा
    Next Article जनवरी में यात्री वाहनों की बिक्री 11 फ़ीसदी से अधिक बढ़ी
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.