केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को संसद में पूर्णकालिक बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने युवाओं के लिए 15000 डीबीटी योजना की शुरुआत की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले पांच साल में 4.1 करोड़ युवाओं पर फोकस रहेगा, इसके लिए 5 योजनाएं शुरू की जाएंगी। इन पांच योजनाओं पर मोदी सरकार 2 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी।
इस बजट में रोजगार, कौशल विकास, एमएसएमई और मध्यम वर्ग पर फोकस रहेगा। वित्त मंत्री ने बजट में कहा कि हमें 2 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय परिव्यय के साथ 5 वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा के लिए 5 योजनाओं और पहलों के प्रधानमंत्री पैकेज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस साल हमने शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
सरकार ने शिक्षा और कौशल संवर्धन के लिए 4.8 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। पीएम योजना के तहत 20 लाख युवाओं को कौशल प्रदान किया जाएगा। 500 शीर्ष कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप कराई जाएगी, जिसके लिए सभी युवाओं को 5000 रुपए दिए जाएंगे। पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को अतिरिक्त पीएफ भी मिलेगा। छात्रों को मॉडल स्किल लोन मिलेगा।

