नई दिल्ली: रेटिंग एजेंसी S&P (Standard & Poor’s) ने भारत की सॉवरिन रेटिंग को BBB माइनस पर बरकरार रखा है। उसने भारतीय अर्थव्यवस्था पर विश्वास जताते हुए आउटलुक को स्थिर रखा है। उसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ग्रोथ रेट पर दबाव है, इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन फिस्कल पोजिशन पर ज्यादा दबाव नहीं बनेगा, जिसके कारण 2021 से इसमें सुधार दिखने को मिलेगा।
इससे पहले मूडीज ने भारत की सॉवरिन रेटिंग घटा दी थी। पहले भारत की रेटिंग ‘Baa2’ थी, जिसे घटाकर ‘Baa3’ कर दिया गया। मूडीज ने कहा कि भारत के सामने आर्थिक सुस्ती का भारी खतरा है, जिसके कारण राजकोषीय लक्ष्य पर दबाव बढ़ रहा है। Moody’s ने करीब 13 साल बाद नवंबर 2017 में भारत की रेटिंग को Baa3 से अपग्रेड कर Baa2 किया था। तीन साल बाद उसने फिर से इसे घटाया है।
मगर आज रेटिंग एजेंसी फिच ने कहा है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की विकास दर 9.5 फीसदी रह सकती है।

