छोटी बचत योजनाओं में रिकरिंग डिपॉजिट और एसआईपी दो अलग-अलग विकल्प हैं। दोनों ही योजनाओं में हर महीने फिक्स अमाउंट निवेश करना होता है। एक तरफ आरडी में आपको एक फिक्स रिटर्न मिलता है और कोई जोखिम नहीं होता। वहीं दूसरी तरफ एसआईपी में मिलने वाले रिटर्न में शेयर बाजार का जोखिम भी होता है यानि काम या ज़्यादा फायदा हो सकता है और ये भी हो सकता है कि आपको घाटा भी हो जाय.
यहां हम जानने की कोशिश करते हैं कि आप 5 साल के लिए 5000 रुपये निवेश करना चाहते हैं तो आपको कहां ज्यादा रिटर्न मिलेगा। आरडी अकाउंट देश के किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में आरडी अकाउंट खुलवाया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस 5 साल की आरडी पर 6.7 फीसदी का सालाना ब्याज दे रहा है। अगर आप पोस्ट ऑफिस में हर महीने 5000 रुपये की आरडी करते हैं तो 5 साल में आपका कुल निवेश 3,00,000 रुपये होगा। 6.7 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद आपको कुल 3,56,830 रुपये की तय रकम मिलेगी.
वहीं अगर आप 5 साल के लिए 5000 रुपये की एसआईपी करते हैं तो यहां भी आपका कुल निवेश 3,00,000 रुपये होगा. अगर आपको हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है जो अक्सर मिलता रहता है तो 5 साल बाद आप कुल 4,12,432 रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं. यानी आरडी के मुकाबले एसआईपी में रिटर्न करीब दोगुना है. इसके अलावा एसआईपी में आपको कंपाउंडिंग का भी फायदा मिलता है.

