सोमवार को सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 195.57 अंकों की तेजी के साथ 81,576.93 अंकों पर और निफ्टी 50 भी 59.20 अंकों की तेजी के साथ 25,023.45 अंकों पर ओपन हुआ। बाद में इसमें और तेज़ी आयी, खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 460 और निफ़्टी 141 अंको की बढ़त पर नज़र आ रहा था.
सेंसेक्स की कंपनियों में आज सबसे ज्यादा 1.93 फीसदी की बढ़त के साथ JSW Steel ने कारोबार की शुरुआत की। इसके अलावा Larsen & Tubro ने 1.51 फीसदी, Tata Steel ने 1.43 फीसदी, Infosys ने 0.84 फीसदी, Tech Mahindra ने 0.82 फीसदी, HDFC Bank ने 0.78 फीसदी, Reliance Industries ने 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। इनके साथ ही HCL Tech, Adani Ports, Kotak Mahindra Bank, State Bank of India, NTPC, Hindustan Unilever, ITC, CTS, IndusInd Bank, Tata Motors, Maruti Suzuki, Asian Paints और ICICI Bank के शेयर भी हरे निशान में खुले।
दूसरी ओर, आज Mahindra & Mahindra के शेयर सबसे ज्यादा 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ खुले। Ultrtech Cement 0.28 फीसदी, Bharti Airtel 0.23 फीसदी, Sun Pharma 0.16 फीसदी, Power Grid 0.15 फीसदी, Axis bank 0.14 फीसदी, Nestle India 0.14 फीसदी, Bajaj Finance 0.10 फीसदी, Bajaj finserv 0.09 फीसदी और Titan के शेयर 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ खुले।

