Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»शापूरजी पालोनजी इंफ्रा 1,554 करोड़ रुपये में केकेआर को बेचेगी सौर परिसंपत्तियां
    अन्य

    शापूरजी पालोनजी इंफ्रा 1,554 करोड़ रुपये में केकेआर को बेचेगी सौर परिसंपत्तियां

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी शापूरजी पालोनजी इंफ्रास्ट्रक्चर (एसपी इ्ंफ्रा) अपनी पांच सौर परिसंपत्तियां वैश्विक निवेश कंपनी केकेआर को बेचेगी। कंपनी ने कुल 317 मेगावाट क्षमता की सौर परिसंपत्तियों को बेचने के लिए 1,554 करोड़ रुपये का सौदा किया है।

    कंपनी ने एक बयान में कहा इसमें उसकी महाराष्ट्र की 169 मेगावाट और तमिलनाडु की 148 मेगावाट की परिसंपत्तियां शामिल हैं। कंपनी ने इसके लिए केकेआर के साथ बाध्यकारी समझौता किया है। कंपनी अपने पांच चालू सौर ऊर्जा संयंत्र केकेआर को बेच देगी। इस सौदे का कुल मूल्य 20.4 करोड़ डॉलर (करीब 1,554 करोड़ रुपये) है।

    इस सौदे से जुड़ी और वित्तीय जानकारियां साझा नहीं की गयी हैं। नियामकीय मंजूरियां प्राप्त करने के बाद सौदा पूरा कर लिया जाएगा। एसपी इ्ंफ्रा के प्रबंध निदेशक मुकुंदन श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘ यह सौदा कंपनी के उच्च गुणवत्ता वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाएं विकसित करने के पुराने रिकॉर्ड को दिखाता है। यह दिखाता है कि किस तरह यह परियोजनाएं कंपनी के कारोबार वृद्धि में योगदान देती हैं और केकेआर जैसे अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का ध्यान खींचती हैं।’’

    केकेआर इस सौदे में अपने अवसंरचना कोष के माध्यम से निवेश करेगा। केकेआर के अवसंरचना के एशिया-प्रशांत प्रमुख डेविड ल्युबॉफ ने कहा कि पूरे एशिया-प्रशांत में नवीकरणीय ऊर्जा की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने यह निवेश किया है। कंपनी इसे बुनियादी ढांचा विकास की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बाजार में पूंजी लाने की अपनी विशेषज्ञता के तौर पर भी देखती है।

    shaporji
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleम्यूचुअल फंड कंपनियों को 50,000 करोड़ रुपये की विशेष नकदी राहत सुविधा
    Next Article कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए बजाज फिनसर्व के कर्मचारियों ने पीएम-केयर्स फंड में 10.15 करोड़ रुपये के अनुदान का संकल्प लिया
    Finance Khabar

    Related Posts

    ITR फाइलिंग: कम आय वालों को भी कब भरना जरूरी

    September 2, 2025

    Nothingफ़ोन (3) और Nothingहेडफ़ोन (1) की बिक्री अब भारत में

    July 16, 2025

    Bajaj Finserv लेकर आया है ब्लॉकबस्टर EMI डेज़: फाइनैंसिंग की सुविधा और बड़े डिस्काउंट के साथ अपने होम अप्लायंसेज को अपग्रेड करने का शानदार मौका

    April 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.