रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिका स्थित ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने लगातार दूसरे साल शीर्ष केंद्रीय बैंकर का दर्जा दिया है।
केंद्रीय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा कि रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर को शक्तिकांत दास को सेंट्रल बैंक रिपोर्ट कार्ड 2024 में लगातार दूसरे साल A+ ग्रेड का पुरस्कार मिला है। शक्तिकांत दास को उन तीन केंद्रीय बैंक गवर्नरों की सूची में शीर्ष पर रखा गया है, जिन्हें A+ रेटिंग दी गई है।
ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका के एक बयान के अनुसार, मुद्रास्फीति नियंत्रण, आर्थिक विकास लक्ष्यों, मुद्रा स्थिरता और ब्याज दर प्रबंधन में सफलता के लिए ग्रेड A से F के पैमाने पर आधारित हैं। ‘A’ उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है, जबकि ‘F’ पूरी तरह से विफलता को दर्शाता है। डेनमार्क के क्रिश्चियन केटल थॉमसन और स्विटजरलैंड के थॉमस जॉर्डन को भी केंद्रीय बैंकरों की ‘ए+’ श्रेणी में स्थान दिया गया है।
ग्लोबल फाइनेंस के दर्शकों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों और वित्तीय संस्थानों में निवेश और रणनीतिक निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ कॉर्पोरेट और वित्तीय अधिकारी शामिल हैं।

