मुम्बई। आज बुधवार यानी 24 जून 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 561.45 अंक की गिरावट के साथ 34686.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 165.70 अंक की गिरावट के साथ 10305.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2863 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1264 शेयर तेजी के साथ और 1462 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 137 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ 75.72 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एशियन पेंट्स का शेयर करीब 63 रुपये की तेजी के साथ 1,747.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आईटीसी का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथा 191.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 75 रुपये की तेजी के साथ 2,493.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आयशर मोटर्स का शेयर करीब 546 रुपये की तेजी के साथ Eicher Motors 18,436.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। गेल का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 101.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 28 रुपये की गिरावट के साथ 348.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 39 रुपये की गिरावट के साथ 481.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 178.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 151.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। सिपला का शेयर करीब 29 रुपये की गिरावट के साथ 631.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

