कल की विनाशकारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लाल रंग के साथ खुला। सेंसेक्स आज 253 अंकों की गिरावट के साथ 82,244 पर खुला वहीं निफ्टी शुरुआती कारोबार में 68.20 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता देखा गया। गुरुवार को आखिरी सत्र में सेंसेक्स 1769.19 अंकों की गिरावट के साथ 82,497.10 अंकों पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी-50 546.80 अंकों की गिरावट के साथ 25,250.10 अंकों पर बंद हुआ थाजिसके चलते भारतीय बाजार अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गए हैं।
निफ्टी पैक के शेयरों की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट BPCL में 2.51 फीसदी, Bajaj Finance में 2.34 फीसदी, Trent में 2.08 फीसदी, Asian Paints में 1.51 फीसदी और Hero Motocorp में 1.22 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा ONGC में 1.39 फीसदी, TCS में 0.79 फीसदी, Wipro में 0.68 फीसदी, HCL Tech में 0.62 फीसदी और ITC में 0.55 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी Realty में सबसे ज्यादा 2.40 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी Bank में 0.23 फीसदी, निफ्टी Auto में 0.50 फीसदी, निफ्टी Financial services में 0.43 फीसदी, निफ्टी FMCG में 0.34 फीसदी, निफ्टी Media में 0.85 फीसदी, निफ्टी Metal में 0.96 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.62 फीसदी, निफ्टी PSU Bank में 0.19 फीसदी, निफ्टी Private Bank में 0.29 फीसदी, निफ्टी Healthcare इंडेक्स में 0.66 फीसदी, निफ्टी Consumer Durables में 0.53 फीसदी, निफ्टी Oil and Gas में 0.86 फीसदी और निफ्टी Midsmal Healthcare में 0.978 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा सिर्फ निफ्टी IT में 0.37 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

