सात कारोबारी सत्रों में ज़ोरदार तेज़ी के बाद कल भारतीय शेयर बाज़ारों में नरमी देखी गयी थी लेकिन आज बाज़ार में फिर हरियाली नज़र आ रही है, सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों इंडेक्स तेज़ी के साथ खुले। सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की बढ़त है तो निफ्टी 90 से ज़्यादा अंकों की. तकरीबन हर सेक्टर में बुल्स हावी होते दिख रहे हैं . निफ्टी पर आटो, बैंक, फाइनेंशियल, मेटल, रियल्टी, आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स तेज़ी में ट्रेड कर रहे हैं. हैवीवेट शेयरों में खरीदारी हो रही है. टॉप गेनर्स में INDUSINDBK, HCLTECH, JSWSTEEL, NTPC, WIPRO, ASIAN PAINT शामिल हैं वहीँ टॉप लूजर्स में ICICIBANK, SBI, KOTAKBANK ,BHARTIARTL शामिल हैं. मोस्ट एक्टिव शेयरों में HDFC बैंक, Adani enterprizes, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक और SBI हैं।
वहीँ ग्लोबल मार्केट की बात करें तो प्रमुख एशियाई बाजारों में मिक्स्ड ट्रेंड देखने को मिल रहा है. Nikkei 225 में बड़ी गिरावट है तो स्ट्रेट टाइम्स और हैंग सेंग हरे निशाँ में चल रहे हैं. गुरूवार को अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद होने में कामयाब हुए. 10 साल की बॉन्ड यील्ड लगभग सपाट बनी हुई है. इसमें 0.039% की मामूली तेजी आई. इसके चलते भी अमेरिकी बाजारों को उछाल में मदद मिली है. वहीं डॉलर इंडेक्स भी सपाट 103.5 पर बना हुआ है. अमेरिकी बाजारों की नजरें शुक्रवार को आने वाले नवंबर के जॉब्स डेटा पर रहेगी. 13 दिसंबर की फेड पॉलिसी से पहले जॉब्स के ये आंकड़े काफी अहम होंगे.
वहीँ भारतीय जीवन बीमा निगम का शेयर 52 सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुँच चूका है इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप गुरूवार को 5 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया. मार्केट कैप के लिहाज से LIC सार्वजनिक क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है. बीएसई में भारतीय जीवन बीमा निगम का शेयर 5.34 फीसदी चढ़कर 785.50 रुपये पर पहुंच गया. जबकि निफ़्टी में शेयर 5.25 फीसदी की बढ़त के साथ 785.15 रुपये रहा.

