भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को सपाट कारोबार की शुरुआत हुई है, सेंसेक्स महज 3 अंक की गिरावट के साथ 71,383.20 पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 34 अंकों की बढ़त नज़र आ रही थी वहीँ निफ़्टी भी हरे निशान में लौटने की कोशिश कर रहा था. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 31 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।
शुरुआती कारोबार में निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी सिप्ला, एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, एचसीएल टेक और टाइटन में देखने को मिली। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट ओएनजीसी, एनटीपीसी, बीपीसीएल, आयशर मोटर्स और कोल इंडिया में देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो शुरुआती कारोबार में निफ्टी मीडिया में सबसे ज्यादा 2.13 फीसदी की बढ़त देखी गई। निफ्टी आईटी में 0.33 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.29 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.26 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.61 फीसदी की बढ़त देखी गई.
वैश्विक बाज़ारों की बात करें तो अमेरिकी बाजार मंगलवार को दबाव में बंद हुए थे. मंगलवार को Dow Jones इंडस्ट्रियल में 158 अंकों की कमजोरी देखने को मिली थी और यह 37,525.16 के लेवल पर बंद हुआ. NASDAQ कम्पोज़िट में ज़रूर 14 अंकों क बढ़त रही और यह 14,857.71 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि S&P 500 इंडेक्स करीब 7 अंक की मामूली गिरावट थी, एशियाई बाज़ारों में मिल जुला रुख है, निक्केई में अच्छी बढ़त है वहीँ हैंगसैंग और स्ट्रेट टाइम्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

