मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज तूफानी खरीदारी देखने को मिली है. सेंसेक्स करीब 1250 अंक मजबूत हो गया है जबकि निफ्टी 21750 के करीब पहुंच गया है. निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल दोनों इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुए हैं. ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के लिए आज का हाई 72010 है. वहीं निफ्टी के लिए आज का उच्चतम स्तर 21763 है।
आज के कारोबार में लार्जकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने कोमिली. सेंसेक्स 30 के 25 शेयर तेज़ी के नोट में बंद हुए. टॉप गेनर्स में रिलायंस, टाटामोटर्स, एलटी, कोटकबैंक, पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाइटन, एचसीएलटेक, बाजफाइनेंस और एचडीएफसीबैंक शामिल हैं। वहीं टॉप लूज़र्स में TCS, टेक महिंद्रा, इनफ़ोसिस और ITC में गिरावट रही। आज आरआईएल में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई और यह 2904 रुपये के भाव पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 290 रुपये पर बंद हुआ था 2710. शेयरों में इस बढ़त के बीच कंपनी का मार्केट कैप 19.58 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया.
एशियाई बाजारों में आज अधिकांशतयः खरीदारी देखने को मिली. इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे। शुक्रवार को डाउ जोंस इंडस्ट्रियल 60 अंक की बढ़त के साथ 38,109.43 के स्तर पर बंद हुआ। NASDAQ Composite में 55 अंकों की कमजोरी रही और यह 15,455.36 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स 3 अंक गिरकर 4890.97 के स्तर पर बंद हुआ।

