Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»चौतरफा लिवाली से सेंसेक्स, निफ्टी में ज़बरदस्त उछाल
    इक्विटीज

    चौतरफा लिवाली से सेंसेक्स, निफ्टी में ज़बरदस्त उछाल

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 917 अंक की लंबी छलांग लगाकर अपने बजट पूर्व स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में स्थिरता से निवेशकों ने राहत की सांस ली है। निवेशकों की चौतरफा लिवाली से बाजार में जोरदार उछाल आया। यह चार माह में सेंसेक्स की एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। बजट वाले दिन यानी शनिवार को बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली थी। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में लाभ दर्ज हुआ। सेंसेक्स 917.07 अंक या 2.30 प्रतिशत की छलांग के साथ 40,789.38 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसने 40,818.94 अंक का उच्चस्तर भी छुआ। यह 23 सितंबर, 2019 के बाद से सेंसेक्स की एक दिन की सबसे ऊंची बढ़त है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 271.75 अंक या 2.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,979.65 अंक पर पहुंच गया। यह करीब चार माह में निफ्टी में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। शनिवार को बजट के दिन सेंसेक्स में जोरदार गिरावट आई थी। यह करीब एक दशक में सेंसेक्स की सबसे बड़ी गिरावट थी।

    बजट बाजार की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। लेकिन पिछले दो कारोबारी सत्रों के दौरान बाजार में तेजी का सिलसिला लौटा है। इससे पता चलता है कि निवेशकों ने बजट की निराशा को पीछे छोड़ दिया है और अब वे बाजार की दिशा तय करने वाले अन्य कारकों की ओर देख रहे हैं। सोमवार को विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां जनवरी में आठ साल के उच्चस्तर पर पहुंच गईं। इससे बाजार लाभ के साथ बंद हुए। बजट के बाद यह शेयर बाजारों का पहला कारोबारी सत्र था। सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर सबसे अधिक 7.97 प्रतिशत चढ़ गया।

    आईटीसी, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर बजाज आटो और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 1.37 प्रतिशत तक चढ़ गए। सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट के पोर्टफोलियो प्रबंधक (इक्विटी निवेश उत्पाद) हेमांग कपासी ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में बढ़त के बीच भारतीय बाजारों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। बजट के दिन हुए नुकसान की पूरी भरपाई बाजार ने कर ली है और अब सेंसेक्स बजट पूर्व स्तर के पास है। निवेशकों की निगाह अब कंपनियों के तिमाही नतीजों पर है। कई कंपनियों के बेहतर नतीजों से उन्हें राहत मिली है।’’

    bull run nifty sensex share bazaar Stock Market
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleबजाज ऑटो की बिक्री में गिरावट
    Next Article ‘डेफएक्सपो‘ में स्वदेशी उत्पाद पोर्टफोलियो की सीरीज पेश करेगा कल्याणी ग्रुप
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.