वैश्विक बाज़ारों में तेज़ी के रुझान और वीकली एक्सपायरी के दिन आज भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग तो शानदार हुई, बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने 577 .00 अंक उछलकर 74,501.73 अंक का रिकॉर्ड हाई बनाया, वहीँ एनएसई निफ्टी ने भी 144.70 अंकों की छलांग मारी और 22,619.00 का रिकॉर्ड हाई बनाया है लेकिन एक घंटे के अंदर शेयर बाजार से ये सारी तेज़ी सर से सींघ की तरह गायब हो गयी. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 191 अंक और निफ़्टी 75 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.
NSE पर सबसे ज़्यादा हलचल HDFC Bank, ICICI Bank, रिलायंस e, इनफ़ोसिस और एक्सिस बैंक में देखी जा रही है, वहीँ BSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिविटी वाले शयरों में HDFC Bank, टाटा स्टील , इनफ़ोसिस , NTPC और रेलाइन्स के नाम हैं. निफ़्टी के टॉप 5 गेनर्स में NTPC, एचडीएफसी बैंक, Divis Labs, कॉल इंडिया और Power Grid Corp के शेयर हैं वहीँ सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक , Shriram Finance, ONGC, ग्रासिम और Sun Pharma शामिल है.
इसी तरह सेंसेक्स के पांच सबसे ज़्यादा चढ़ने वाले शेयरों में एनटीपीसी , HDFC Bank, Power Grid Corp, कोटक महिंद्रा और TCS शामिल हैं वहीँ टॉप 5 लूज़र्स में इंडसइंड बैंक, Sun Pharma, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और ICICI Bank शामिल हैं।
कल अमेरिकी और यूरोपियन शेयर बाजार तेज़ी में बंद हुए थे वहीँ एशियाई बाज़ारों में आज हैंगसैंग, ताईवान कम्पोज़िट और सेट कम्पोज़िट को छोड़कर सभी में शेयर बाज़ारों तेज़ी दिखाई दे रही है.

