अमेरिका में मंदी की चिंता कम होने और डॉलर के मूल्य में गिरावट के कारण शुक्रवार को आईटी शेयरों में जोरदार तेजी आई। निफ्टी आईटी इंडेक्स आज 2.85 फीसदी बढ़कर 40,861 पर पहुंच गया। आईटी शेयरों में एमफैसिस में सबसे ज्यादा करीब 7 फीसदी की तेजी देखने को मिली। एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, विप्रो, टेक महिंद्रा और कोफोर्ज के शेयरों में भी अच्छी खासी तेजी देखने को मिली। सितंबर में फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना अब काफी बढ़ गई है। इससे भी आईटी शेयरों को सपोर्ट मिला है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स आज 1330 अंकों की तेजी के साथ 80,436 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 397 अंकों की तेजी के साथ 24,541 पर बंद हुआ।
निफ्टी पैक में सबसे ज़्यादा लाभ पाने वाले शेयरों में Wipro 4.23 प्रतिशत, Tech Mahindra 3.98 प्रतिशत, Grasim 3.65 प्रतिशत, Mahindra & Mahindra 3.45 प्रतिशत और Tata Motors 3.36 प्रतिशत शामिल हैं। इसके अलावा Divislab 0.62 प्रतिशत, SBI Life 0.07 प्रतिशत और Dr. Reddys 0.02 प्रतिशत नीचे रहे। शुक्रवार को सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी IT 2.85 प्रतिशत ऊपर रहा और सबसे ज़्यादा लाभ में रहा। इसके अलावा निफ्टी Auto में 2.01 फीसदी, निफ्टी Bank में 1.53 फीसदी, निफ्टी Financial Services में 1.66 फीसदी, निफ्टी FMCG में 1.57 फीसदी, निफ्टी Media में 2.14 फीसदी, निफ्टी Metal में 1.65 फीसदी, निफ्टी Pharma में 0.48 फीसदी, निफ्टी PSU Bank में 1 फीसदी, निफ्टी Private Bank में 1.60 फीसदी, निफ्टी Realty में 2.43 फीसदी, निफ्टी Helathcare इंडेक्स में 0.75 फीसदी, निफ्टी Consumer durables में 1.19 फीसदी, निफ्टी Oil & Gas में 1.54 फीसदी और निफ्टी Midsmall Healthcare में 1.27 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

