घरेलू शेयर बाजार में आज एकबार फिर भगदड़ नज़र आयी और भारी बिकवाली देखने को मिली. मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों औंधे मुंह गिर पड़े. सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा गिरावट आयी वहीं निफ्टी भी 21250 के नीचे बंद हुआ. इस भारी गिरावट में निवेशकों के करीब 8 लाख करोड़ रुपये डूब गए. शनिवार को जब बाजार बंद हुआ था तब बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 3,74,40,560 करोड़ रुपये था. जो आज बाजार बंद होने पर यह 3,66,32,946 करोड़ रुपये रह गया.
कारोबार के दौरान आज बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है. बैंक निफ्टी में 2.3 फीसदी की गिरावट रही. इंडसइंड बैंक और PNB के शेयर 6 फीसदी से ज़्यादा गिरे. वहीं एसबीआई का शेयर भी 4 फीसदी टूटकर बंद हुआ. एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक में भी 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही. एनएसई के प्रोविजनल डाटा के अनुसार FII लगातार चार दिनों तक शेयर बेच रहे हैं. उन्होंने 20 जनवरी को 545.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. जनवरी महीने में अबतक में FII 13 हज़ार करोड़ के शेयर बेच चुके हैं. वहीं DII यानि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 20 जनवरी को 719.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
आज गिरने वाले शेयरों में IndusInd Bank, HDFC Bank, Bajaj Finance, Tata Steel, Axis Bank, SBI, HUL, Asian Paints, NTPC, Wipro, Tech Mahindra, UltraTech Cement, HCL Tech, Titan, L&T, Tata Motors, JSW Steel, Reliance, ITC, M&M , Kotak Mahindra Bank, Maruti Suzuki, Nestle और इन्फोसिस के शेयर मुख्य रहे। वहीँ बढ़ने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, बजाजा फिनसर्व, सन फार्मा, भारती एयरटेल और टीसीएस रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए थे। टोक्यो और बैंकॉक के बाजार गिरकर बंद हुए हैं।

