बेहतर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार 7 अक्टूबर को तेज़ी में खुला ज़रूर मगर कारोबार के घंटे बाद ही वो बुरी तरह लुढ़क गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 आज 69.50 अंकों की बढ़त के साथ 25,084.10 पर खुला, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 238.83 अंक बढ़कर 81,927.29 पर खुला। ज्यादातर इंडेक्स मिले-जुले दायरे में खुले। ज़्यादातर इंडेक्स हरेन निशाँ में खुले मगर फिर बिकवाली हावी हुई और सुबह 11 बजे के करीब सभी इंडेक्स लाल निशान में पहुँच चुके हैं. सबसे ज़्यादा मार स्माल कैप, मिडकैप और कैपिटल गुड्स इंडेक्स को लगी हैं जहाँ बहुत बड़ी गिरावट या कह सकते हैं कि पैनिक जैसी हालत नज़र आ रही है. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 204 और निफ़्टी 108 अंक नीचे कारोबार कर रहा है.
एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स पर HCL Tech, ITC, Trent, Wipro और Hero MotoCorp टॉप गेनर्स के तौर पर उभरे, जबकि Titan Company, Hindustan Unilever, Britannia Industries, ONGC और Maruti Suzuki टॉप लूजर्स के तौर पर कारोबार करते नजर आए। सेक्टर के हिसाब से कैपिटल गुड्स, पावर, मेटल, टेलीकॉम, मीडिया में 1-1 फीसदी की गिरावट है, जबकि बैंक और आईटी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है।
सोमवार सुबह WTI क्रूड की कीमतें 0.36% गिरकर $74.11 पर कारोबार कर रही हैं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.47% गिरकर $77.66 पर कारोबार कर रही हैं। NSE पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 4 अक्टूबर, 2024 को 9,896.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 8,905.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

