भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट का रुझान रहा. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में शुरुआती कुछ मिनटों के दौरान जबरदस्त गिरावट नजर आई. बीएसई सेंसेक्स 313.90 गिरकर 71,186 पर और एनएसई निफ्टी 109 अंक गिरकर 21,462 पर बंद हुआ. बुधवार को सेंसेक्स 1,628 अंक की गिरावट के साथ 71,500.76 अंक पर बंद हुआ था.
आज के कारोबारी सत्र में मिडकैप, लार्जकैप और स्मॉलकैप तीनों तरह के शेयरों में तेज़ गिरावट देखने को मिली. इंडेक्स की बात करें तो आईटी, फिन सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, बैंकिंग और मीडिया इंडेक्स दबाव में रहे। वहीं, ऑटो, पीएसयू बैंक और फार्मा शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।
एचडीएफसी बैंक आज भी सेंसेक्स का टॉप लूजर रहा. NTPC, Asian Paints, Power Grid, Titan, IndusInd Bank, HUL, HCL Tech, Tata Steel, ITC, Kotak Mahindra, Nestle, Maruti Suzuki, Bajaj Finance, JSW Steel, Bajaj Finserv और Wipro के शेयर लाल निशान में बंद हुए। Sun Pharma, Tech Mahindra, M&M, ICICI Bank, L&T, Tata Motors, Axis Bank, TCS, Reliance, UltraTech Cement, SBI, Infosys और bharti airtel बढ़त के साथ बंद हुए।
शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक बाजार में गिरावट का रुख बना रहेगा. विदेशी निवेशकों (FII ) कल भारी मात्रा में शेयरों की बिकवाली की वहीँ घरेलू संस्थागत निवेशकों का मिला जुला रुख रहा, DIIs ने जहाँ बिकवाली की तो खरीदारी भी की, कह सकते हैं कि म्यूच्यूअल फंडों ने कल अपने पोर्टफोलियो में बदलाव किया है.

