भारतीय बाजार 13 सितंबर को सपाट बंद हुए। क्षेत्रीय सूचकांकों में, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स ने बढ़त हासिल की, इसके बाद निफ्टी मीडिया, 1.7% बढ़ा और निफ्टी पीएसयू बैंक, 1.2% बढ़ा। निफ्टी मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स दोनों में 0.9% की वृद्धि हुई। गिरावट की बात करें तो, निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई, जो 0.7% गिरा, इसके बाद निफ्टी हेल्थकेयर, जो 0.2% गिरा।
शुक्रवार को सेंसेक्स की कंपनियों में bajaj finserv के शेयर सबसे ज्यादा 2.36 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा bajaj finance 2.25 फीसदी, indusind bank 1.18 फीसदी, tata steel के शेयर 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। हरे निशान में बंद होने वाले अन्य शेयरों में axis bank, tech mahindra, tata motors, HCL tech, state bank of india, Nestle India और TCS शामिल हैं।
सेंसेक्स में लिस्टेड Adani Ports के शेयरों को आज सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। अडानी पोर्ट्स के शेयर आज 1.38 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा ITC 1.15 फीसदी, Bharti Airtel 0.88 फीसदी के नुकसान के साथ बंद हुए। इनके साथ ही NTPC, Maruti Suzuki, Asian Paints, Sun Pharma, Power Grid, Hindustan Unilever, Larsen & Toubro, Infosys, Reliance Industries, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, JSW Steel, Mahindra & Mahindra, UltraTech Cement, HDFC Bank और Titan के शेयर भी नुकसान में रहे।

