सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार में घोर निराशा से शुरुआत हुई और एक समय सेंसेक्स लगभग 500 नीचे चला गया था लेकिन कारोबार आगे बढ़ते ही शेयर बाजार संभला और दोपहर दो बजे तक सपाट कारोबार करता रहा, इसके बाद आखरी डेढ़ घंटे में बाजार ने एक अच्छी तेजी दर्ज की । सेंसेक्स 445.29 अंक ऊपर 80,248.08 अंक पर बंद हुआ और एक बार फिर 80 हजार के स्तर को पार कर गया। वहीँ निफ्टी में 146.15 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी 24,277.25 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल UltraTech Cement, JSW Steel, Adani Ports, Tech Mahindra, Mahindra, Maruti, Tata motors में अच्छी तेजी दर्ज की गई।
बता दें कि घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी से बाजार की धारणा प्रभावित हुई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 493.84 अंक गिरकर 79,308.95 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 122.45 अंक फिसलकर 24,008.65 अंक पर आ गया।
निराशाजनक आर्थिक आंकड़ों का भी बाजार पर असर रहा। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण और खनन क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन तथा कमजोर खपत के कारण भारत की economic growth rate चालू वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर quarter में करीब दो साल के निचले स्तर 5.4 प्रतिशत पर आ गयी।

