मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. बीएसई सेंसेक्स 361 अंक और निफ्टी 92 अंक गिरकरबंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली रही. दिन के कारोबार के दौरान लार्जकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली।
निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 494 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 61 अंक ऊपर बंद हुआ. Auto, IT, Fin Services, Pharma, FMCG, Media और Private Bank के शेयर दबाव के साथ बंद हुए। PSU, Metal, Realty, Energy और इंफ्रा के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं।
सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक,नेस्ले और टाटा स्टील बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं आईटीसी, सन फार्मा, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील,टाइटन कंपनी, एचयूएल, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, रिलायंस, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड लाल निशान पर बंद हुए।
एशियाई बाजारों में हांगकांग, सियोल, टोक्यो, शंघाई और बैंकॉक के बाजार तेजी के साथ बंद हुए। वहीं ताइपे और जकार्ता के बाजार लाल निशान में बंद हुए।

