भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी का रुख जारी है. आज बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स ने 75,124 अंक का नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर बनाया। वहीं, निफ्टी ने 22,765 अंक का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 75018 अंक और निफ्टी 22737 अंक पर कारोबार कर रहा था।
बाजार में चढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी. बाजार में आज स्मॉल कैप, मिड कैप और लार्ज कैप तीनों तरह के शेयरों में खरीदारी का रुझान देखने को मिला है। ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, रियल्टी, मीडिया और सर्विस सेक्टर में तेजी है। वहीं फार्मा, मेटल, एफएमसीजी और पीएसयू शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, एशियन पेट्स, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और एसबीआई के शेयर शामिल हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा, टाइटन, रिलायंस, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और एसबीआई शामिल हैं।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला माहौल दिखाई दे रहा है. टोक्यो,हांगकांग, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं सियोल और शंघाई के शेयर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

