मुम्बई। आज बुधवार यानी 13 मई 2020 को शेयर बाजार में भारी तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 637.49 अंक की तेजी के साथ 32008.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 187 अंक की तेजी के साथ 9196.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2566 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1659 शेयर तेजी के साथ और 727 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 180 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 75.47 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कल यानी 12 मई की रात को 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। इसका पूरा विवरण देश को आज वित्त मंत्री शाम को 4 बज बताएंगी। वित्तीय बाजार के जानकारों का कहना है कि यह पैकेज उनकी उम्मीद से बड़ा है। यही कारण है कि शेयर बाजार ने इसे काफी पसंद किया और आज तेजी के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार अंत में तेजी के साथ ही बंद भी हुआ।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 27 रुपये की तेजी के साथ 414.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 165.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 18 रुपये की तेजी के साथ 309.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। लार्सन का शेयर करीब 48 रुपये की तेजी के साथ 862.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 197 रुपये की तेजी के साथ 3,546.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
नेस्ले का शेयर करीब 950 रुपये की गिरावट के साथ 16,512.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ सन फार्मा का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 452.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ ब्रिटानिया का शेयर करीब 28 रुपये की गिरावट के साथ 3,079.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ एचयूएल का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 1,995.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ भारती एयरटेल का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 555.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ
