हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहे भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को भी एक नया रिकॉर्ड बनाया। बीएसई सेंसेक्स 86,000 और निफ्टी 26,300 अंक के करीब पहुंच गया। सप्ताह के चौथे दिन बीएसई सेंसेक्स 85,930.43 अंक के नए लाइफटाइम हाई पर और निफ्टी 50 26,250.90 अंक पर पहुंच गया। हालांकि अंत में बीएसई सेंसेक्स 666.25 अंक की बढ़त के साथ 85,836.12 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर और निफ्टी 50 211.90 अंक की बढ़त के साथ 26,216.05 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने दो दिन पहले 85,000 का आंकड़ा पार किया था और आज यह 86,000 के ऐतिहासिक आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गया।
सेंसेक्स की तरह निफ्टी 50 भी 24 सितंबर को 26,000 के पार चला गया और आज यह भी 26,300 के करीब पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में Maruti Suzuki के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 4.55 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा Tata Motors के शेयर 2.85 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए, बजाज फिनसर्व के शेयर 2.58 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए, Mahindra and Mahindra के शेयर 2.53 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए, Tata Steel के शेयर 2.29 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए, JSW Steel के शेयर 2.11 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए, Ultratech Cement के शेयर 2.00 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। जबकि Bajaj Finance, Sun Pharma, Nestle India, Hindustan Unilever, Adani Ports, Asian Paints, State Bank of India, IndusInd Bank के शेयरों में भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।
सेंसेक्स में Larsen & Tubro के शेयर में सबसे ज्यादा 0.94 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा NTPC के शेयर 0.66 फीसदी, Infosys के शेयर 0.21 फीसदी और HDFC Bank के शेयर 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

