भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन गिरावट दिखाई दे रही है. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 310 और निफ़्टी में 84 अंकों की गिरावट नज़र आ रही है। सबसे ज़्यादा गिरावट आईटी सेक्टर में दिखाई दे रही है. सेंसेक्स 73000 के नीचे आ चूका है. बाजार खुलते ही 60 प्रतिशत शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखे।
सेंसेक्स में आज ट्रेड होने वाली कंपनियों में से करीब 1,890 शेयर में तेज़ी और 1,043 में गिरावट दिख रही है। 138 कंपनियों के शेयर सपाट नज़र आ रहे हैं। आज सेंसेक्स के 189 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 11 शेयर 52 हफ्ते के लो पर ट्रेड कर रहे हैं। 199 शेयर में अपर और 68 शेयर में lower सर्किट लगा है।
आज के टॉप 5 गेनर्स में पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन, लार्सन एंड ट्यूब्रो, बजाज ऑटो, अदानी एंटरप्राइजेज और महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का नाम शामिल है, वहीँ सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में एशियन पेंट, बीपीसीएल, विप्रो, एक्सिस बैंक और टेक महिन्द्रा शामिल हैं।
एशियाई बाजारों की बात करें तो तो हांगकांंग, बैंकॉक, शंघाई, जकार्ता और कोरिया के बाजारों में गिरावट है। जबकि टोक्यो के बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार मिलेजुले बंद हुए थे। कच्चे तेल में गिरावट का ट्रेंड देखा जा रहा है।

