वरिष्ठ नागरिक अपने लिए निवेश के ऐसे विकल्प तलाशते हैं जहां ज्यादा ब्याज के साथ पैसा भी सुरक्षित रहे। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) के तहत उनका पैसा सुरक्षित रहता है क्योंकि सरकार इसकी गारंटी देती है। ये योजना सरकार ने उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई है जिस पर अधिकतम ब्याज सरकार की तरफ से ऑफर किया जा रहा है। अभी इस पर 8.2 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। हालांकि कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो सीनियर सिटीजन को सावधि जमा पर इससे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 5 साल के लिए पैसा आप अपना निवेश कर सकते हैं। अभी इस योजना में निवेश की गई रकम पर 8.2 फीसदी की ब्याज मिल रहा है। SCSS में आप 1,000 रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। टैक्स छूट की बात करें तो इस योजना में इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये के निवेश पर टैक्स छूट मिलती है। बैंकों की फिक्स्ड डिपाजिट योजनाओं से अगर इसकी तुलना बैंकों से करें तो यहाँ पर अधिकांश बैंको से ज़्यादा ब्याज मिल रहा है, हालाँकि कुछ बैंक ऐसे भी हैं जो 8.2 फीसदी से भी ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
इन बैंकों में यस बैंक और बंधन बैंक शामिल है. यस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को 8.25 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है वहीँ बंधन बैंक सीनियर सिटीजन्स को सावधि जमा पर 8.35 प्रतिशत ब्याज दे रहा है. जन स्माल बैंक में 9 प्रतिशत, उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक में 8.75 प्रतिशत, सूर्योदय लघु फाइनेंस बैंक में 9.60 प्रतिशत, ESAF लघु वित्त बैंक 9 प्रतिशत और उत्कर्ष लघु फाइनेंस बैंक 8.60 प्रतिशत ब्याज दे रहा है.

