Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»सेबी ने किया ‘फ्रंट रनिंग’ योजना का भंडाफोड़, 9 कंपनियों पर लगाया जुर्माना
    इक्विटीज

    सेबी ने किया ‘फ्रंट रनिंग’ योजना का भंडाफोड़, 9 कंपनियों पर लगाया जुर्माना

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024Updated:December 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    sebi
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पूंजी बाजार नियामक सेबी ने पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के इक्विटी डीलर सचिन बकुल दगली और आठ अन्य संस्थाओं से जुड़ी ‘फ्रंट रनिंग’ योजना का भंडाफोड़ किया है। इन लोगों ने इस योजना के जरिए 21.16 करोड़ रुपये का अवैध मुनाफा कमाया था। ‘फ्रंट रनिंग’ का मतलब शेयर बाजार में लेनदेन करना और अग्रिम सूचना के आधार पर मुनाफा कमाना है। उस समय तक यह जानकारी ग्राहकों को नहीं मिल पाती है। इन इकाइयों द्वारा फ्रंट रनिंग तीन साल से अधिक समय तक जारी रही। सेबी ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश के जरिए सचिन बकुल दगली और आठ अन्य संस्थाओं को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया और उनके द्वारा अर्जित अवैध मुनाफे को जब्त कर लिया।

    बता दें कि सेबी ने कुछ इकाइयों द्वारा पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के बड़े ग्राहकों के लेनदेन में संदिग्ध ‘फ्रंट रनिंग’ की जांच की थी। इस तरह इन लोगों ने सेबी के पीएफयूटीपी (धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार व्यवहार निषेध) विनियमों और सेबी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया था। जांच की अवधि 1 जनवरी 2021 से 19 जुलाई 2024 तक थी। अपनी जांच में सेबी ने पाया कि पीएनबी मेटलाइफ में अधिकांश लेन-देन से संबंधित निर्णय निष्पादन के लिए सचिन दगली को सौंपे गए थे।

    उन्होंने इस जानकारी का इस्तेमाल लेनदेन को अंजाम देने के लिए किया और इसे संदीप शंभरकर के साथ साझा किया, जिन्होंने धनमाता रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड (डीआरपीएल), वर्थी डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड (डब्ल्यूडीपीएल) और प्रग्नेश संघवी के खातों के जरिए फ्रंट रनिंग लेनदेन को अंजाम दिया। अर्पण कीर्तिकुमार शाह, कविता साहा और जिग्नेश निकुलभाई डाभी समेत डीआरपीएल और डब्ल्यूडीपीएल के निदेशकों ने भी इस योजना का फायदा उठाया। इन लोगों ने पीएफयूटीपी विनियमों का उल्लंघन करते हुए एक धोखाधड़ी वाली फ्रंट-रनिंग योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने के लिए मिलीभगत की और इसके जरिए अवैध लाभ कमाया।

    front running heavy fine SEBI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleपुराने ईवी खरीदने पर लगेगा 18 फीसदी जीएसटी
    Next Article पिछले हफ्ते RIL के डूबे 91 हज़ार करोड़
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.