Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»आरकॉम की दिवाला समाधान योजना को एसबीआई निदेशक मंडल ने दी मंजूरी!
    टेलीकॉम

    आरकॉम की दिवाला समाधान योजना को एसबीआई निदेशक मंडल ने दी मंजूरी!

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के निदेशक मंडल ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के लिए समाधान योजना को संभवत: मंजूरी दे दी है। इस योजना से ऋणदाता करीब 23,000 करोड़ रुपये की वसूली कर सकेंगे।

    सूत्रों ने यह जानकारी दी है।समझा जाता है कि यूवी एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (यूवीएआरसी) ने करीब 14,700 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। वहीं रिलायंस जियो ने रिलायंस इन्फ्राटेल लि. की टावर एवं फाइबर संपत्तियों के लिए 4,700 करोड़ रुपये की पेशकश की है। इसके अलावा चीन और भारत के ऋणदाताओं को किए गए 4,300 करोड़ रुपये के प्राथमिक भुगतान की वापस वसूली भी की जानी है।

    जियो ने रिलायंस इन्फ्राटेल की टावर और फाइबर संपत्तियों के लिए बोली लगाई है, जबकि यूवीएआरसी ने आरकॉम और रिलायंस टेलीकॉम लि. की संपत्तियों के लिए बोली लगाई है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया, ‘‘एसबीआई के निदेशक मंडल ने आरकॉम के लिए समाधान योजना को मंजूरी दे दी है। उम्मीद की जा रही है कि वह ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) की बैठक में आरकॉम समाधान योजना के पक्ष में मत करेगा। सीओसी में आरकॉम की समाधान योजना पर मतदान शुरू हो गया है और यह चार मार्च को समाप्त हो रहा है।’’

    इस बारे में एसबीआई और आरकॉम के समाधान पेशेवर को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला है। आरकॉम का गारंटी वाला कर्ज करीब 33,000 करोड़ रुपये का है। ऋणदाताओं ने अगस्त में 49,000 करोड़ रुपये की वसूली के लिए दावा किया था। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपनी सभी संपत्तियों को बिक्री के लिए रखा है। इनमें 122 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम, टावर कारोबार, आप्टिकल फाइबर नेटवर्क और डाटा सेंटर शामिल हैं। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के आदेश के अनुसार सीओसी को समूची प्रक्रिया को 10 जनवरी तक पूरा करना था, लेकिन उसने इसके लिए और समय मांगा था। समाधान पेशेवर डेलॉयट द्वारा पांच मार्च को एनसीएलटी मुंबई के समक्ष समाधान योजना पेश करने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमर्सिडीज-बेंज ने लांच किया GLC कूपे का नया अवतार
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने हटाई क्रिप्टोकरेंसी पर लगी पाबंदी
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.