फाइनेंस डेस्क – अगर आप ऐसा निवेश विकल्प ढूंढ रहे हैं जो एक साथ डाइवर्सिफिकेशन, रिस्क मैनेजमेंट और बेहतर रिटर्न का मौका दे, तो SBI म्यूचुअल फंड आपके लिए नया SBI Dynamic Asset Allocation Active Fund of Fund (FoF) लेकर आया है।
स्कीम की खासियत
एक ही फंड में इक्विटी और डेट का कॉम्बिनेशन – मार्केट के हालात के हिसाब से इक्विटी और डेट का अनुपात बदला जाएगा।
तेजी के समय – इक्विटी में ज्यादा निवेश
उथल-पुथल के समय – डेट में ज्यादा निवेश
इक्विटी अलोकेशन: 35%–100%
डेट अलोकेशन: 0%–65%
मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स: अधिकतम 5%
निवेश की तारीखें
ओपनिंग डेट: 25 अगस्त 2025
क्लोजिंग डेट: 8 सितंबर 2025
इसके बाद यह ओपन-एंडेड स्कीम के रूप में उपलब्ध होगी
निवेश की शर्तें
मिनिमम इन्वेस्टमेंट: ₹5,000
अतिरिक्त निवेश: ₹1 के मल्टीपल में
SIP सुविधा: डेली, वीकली, मंथली, क्वार्टरली, हाफ-इयरली और एनुअल
एग्जिट लोड:
12 महीने से पहले: 25% यूनिट तक कोई चार्ज नहीं, उससे ज्यादा पर 1%
12 महीने के बाद: कोई चार्ज नहीं
फंड मैनेजर
इक्विटी: निधि चावला
डेट: अर्धेंदु भट्टाचार्य
यह स्कीम उन निवेशकों के लिए है जो लंबी अवधि में संपत्ति बढ़ाना चाहते हैं और मार्केट के बदलते हालात में अपने पोर्टफोलियो को सही तरीके से बैलेंस करना पसंद करते हैं।

