Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»SBI ने नॉन-होम ब्रांच से कैश निकालने की सीमा बढ़ाई
    फीचर न्यूज

    SBI ने नॉन-होम ब्रांच से कैश निकालने की सीमा बढ़ाई

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 29, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    SBI BANK
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफइ इंडिया (SBI) ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। SBI ने अपने कस्टमर्स के लिए नॉन-होम ब्रांच से कैश विड्रॉअल यानी पैसे निकालने की सीमा को बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया है। शनिवार को SBI ने ट्वीट किया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए नॉन-होम ब्रांच में चेक और विड्रॉअल फॉर्म के जरिये पैसे निकालने की सीमा को बढ़ाया है।

    SBI ने प्रति दिन चेक के जरिये कैश निकालने की सीमा को 1 लाख रुपये कर दिया है। जबकि विड्रॉअल फॉर्म के जरिये पैसे निकालने की सीमा को बढ़ाकर 25,000 रुपये किया गया है। इसके अलावा थर्ड पार्टी कैश विड्रॉअल को चेक के जरिये हर महीने 50,000 रुपये पर फिक्स कर दिया गया है।

    SBI ने स्पष्ट किया कि विड्रॉअल फॉर्म के जरिये थर्ड पार्टी को कोई कैश पेमेंट नहीं किया जाएगा। साथ ही थर्ड पार्टी को किसी भी ट्रांजैक्शन के लिए बैंक में KYC कराना होगा। स्टेट बैंक ने कैश विड्रॉअल की जो सीमा बढ़ाई है वह 30 सितंबर 2021 तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद पुराने नियम फिर से लागू हो जाएंगे। आपको बता दें कि होम ब्रांच बैंक की उस शाखा को कहा जाता है जहां आपने अपना बैंक अकाउंट खुलवाया है।

    इससे पहले SBI ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। SBI ने अपने बेसिक सेविंग बैंक डिपोडिट (BSBD) अकाउंट के सर्विस चार्जेज में बदलाव किया है जो 1 जुलाई, 2021 से प्रभावी हो जाएंगी। SBI के इस नए नियम से बैंक के ग्राहकों के लिए अब ATM से पैसे निकालने के साथ चेकबुक चेकबुक इश्यू कराना महंगा हो जाएगा।

    बैंक ने ATM से निकासी, चेकबुक, मनी ट्रांसफर और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर सर्विस चार्ज को संशोधित करने का निर्णय लिया है। SBI के नए नियम लागू होने के बाद अगर आप ATM से कैश निकालते हैं तो केवल चार बार ही फ्री में कैश विड्रॉ कर सकेंगे। ATM से महीने में चार बार से अधिक पैसे निकालने पर चाहे वह स्टेट बैंक का ATM हो या किसी दूसरे बैंक का एटीएम, हरेक ट्रांजैक्शन पर 15 रुपए के साथ जीएसटी चुकाना होगा।

    SBI अपने बेसिक सेविंग बैंक डिपोडिट (BSBD) अकाउंटहोल्डर्स को हर साल 10 पन्नों का चेकबुक फ्री में देगी। उसके बाद अगर आप 10 पेज वाला चेकबुक इश्यू कराते हैं तो उसके लिए 40 रुपएके साथ जीएसटी चार्ज देना पड़ेगा। वहीं, अगर आप 25 पन्नों का चेक बुक लेते हैं तो 75 रुपए के साथ जीएसटी चार्ज देना होगा।

    SBI अब 10 पन्ने वाले इमरजेंसी चेक बुक के लिए 50 रुपए और उस पर लगने वाला GST चार्ज वसलेगा। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों को चेक बुक पर नए सेवा शुल्क से छूट दी गई है। साथ ही SBI अपने ब्रांच और गैर-एसबीआई बैंक शाखाओं में BSBD अकाउंटहोल्डर्स द्वारा गैर-वित्तीय लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लेगी। BSBD अकाउंटहोल्डर्स को बाकी ट्रांजेक्शन जैसे NEFT या RTGS पर किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

    SBI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleभारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.8 अरब डॉलर का इजाफा
    Next Article मई में अबतक विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाज़ारों से निकाले 1,730 करोड़ रुपये
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.