बीता साल आईपीओ (IPO) से कमाई करने के लिए शानदार साल साबित हुआ. पब्लिक इश्यू से निवेशकों को चंद दिनों में ही खूब कमाई की थी| IRCTC का आईपीओ हो या फिर उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंकका पब्लिक इश्यू, ये आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए लॉटरी साबित हुए थे.
निवेशकों को एक बार फिर मोटी कमाई का मौका हाथ लगने वाला है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक की सहयोगी कंपनी एसबीआई कार्ड जल्द ही अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही है. यह इस साल का पहला आईपीओ होगा.
इस साल सबसे ज्यादा चर्चा देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक की सहयोगी कंपनी एसबीआई कार्ड के आईपीओ को लेकर है. भारतीय स्टेट बैंक की एबसीआई कार्ड में 74 फीसदी हिस्सेदारी है. शेष हिस्सेदारी कार्लाइल ग्रुप के पास है.
एसबीआई कार्ड का आईपीओ मार्च में स्टॉक मार्केट में लॉन्च हो जाएगा. पहले यह फरवरी में लॉन्च होने जा रहा था. अब मार्च के महीने एसबीआई कार्ड के शेयरों की स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग होगी. आईपीओ के बाद SBI Card के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हो जाएंगे.

