केंद्र सरकार ने राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को अगला रिजर्व बैंक गवर्नर नियुक्त किया है। खबर के मुताबिक, 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी संजय मल्होत्रा, शक्तिकांत दास की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल कल यानि 10 दिसंबर, 2024 को समाप्त हो रहा है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को 11 दिसंबर, 2024 से तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का अगला गवर्नर नियुक्त किया है।
संजय मल्होत्रा की नियुक्ति आरबीआई के लिए ऐसे महत्वपूर्ण समय में हुई है जब अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण चुनौतियों और सुधारों से गुजर रही है। संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वह आईआईटी, कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग स्नातक और प्रिंसटन विश्वविद्यालय, यूएसए से सार्वजनिक नीति में स्नातकोत्तर हैं। अपने 33 वर्षों से अधिक के करियर में नेतृत्व और उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए, संजय मल्होत्रा ने बिजली, वित्त और कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी, खान आदि सहित विविध क्षेत्रों में काम किया है।
अपने पिछले कार्यभार में, उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभाला था। मल्होत्रा को राज्य और केंद्र सरकार में वित्त और कराधान में व्यापक अनुभव है। वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास ने वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग और आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव के रूप में कार्य किया है। दास ने आठ केंद्रीय बजट पर काम किया। वो सबसे लम्बी अवधि तक RBI के सर्वोच्च पद रहने वाले अधिकारी रहे.

