Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»त्योहारी सीजन में वाहनों की खुदरा बिक्री 12 फीसदी बढ़ी
    ऑटोमोबाइल

    त्योहारी सीजन में वाहनों की खुदरा बिक्री 12 फीसदी बढ़ी

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    sales
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस त्योहारी सीजन में वाहनों की खुदरा बिक्री इस साल सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 42,88,248 इकाई हो गई। डीलरों के संगठन फाडा से मिली जानकारी के अनुसार 42 दिनों की इस अवधि में 38,37,040 वाहनों का पंजीकरण हुआ। फाडा अध्यक्ष सी.एस. विग्नेश्वर मुताबिक बिक्री में वृद्धि पूर्वानुमानित लक्ष्य के करीब पहुंच गई है। इस अवधि में 42.88 लाख वाहनों का पंजीकरण हुआ, जो पिछले साल के 38.37 लाख वाहनों से 11.76 फीसदी अधिक है।” इस साल त्योहारी अवधि में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री सात फीसदी बढ़कर 6,03,009 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 5,63,059 इकाई था।

    विग्नेश्वर ने कहा कि मांग में वृद्धि और बाजार में उपलब्ध अभूतपूर्व छूट के कारण यात्री वाहनों की बिक्री में मंदी के बाद वृद्धि लौटी है। इस साल 42 दिन की अवधि में दोपहिया वाहनों का पंजीकरण पिछले साल के मुकाबले 14 फीसदी बढ़कर 33,11,325 इकाई हो गया। विग्नेश्वर ने कहा कि मजबूत ग्रामीण मांग ने मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों की बिक्री में योगदान दिया। इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर एक फीसदी बढ़कर 1,28,738 इकाई हो गई।

    वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री सात फीसदी बढ़कर 1,59,960 इकाई हो गई। हालांकि ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर दो फीसदी घटकर 85,216 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 86,640 इकाई थी। फाडा ने कहा कि ये आंकड़े देश भर के 1,430 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में से 1,368 से जुटाए गए हैं। सिर्फ अक्टूबर की बात करें तो यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर मामूली बढ़कर 3,93,238 इकाई हो गई। अक्टूबर 2023 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,89,714 इकाई रही।

    auto sales festive season sales up
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleवित्त वर्ष 25 के अंत तक बिजली पारेषण क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना होगी शुरू
    Next Article बीते हफ्ते FII ने 9,683.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.