Tata Consumer Products Ltd ने 19 दिसंबर को बताया कि Starbucks के भारत से बाहर निकलने की खबरें “पूरी तरह से झूठी और निराधार” हैं। FMCG कंपनी ने कहा कि Starbucks के साथ Tata का रिश्ता भारत के प्रति साझा मूल्यों और प्रतिबद्धता के साथ मजबूत है।
टाटा स्टारबक्स, अमेरिकी कॉफी ब्रांड स्टारबक्स और भारतीय समूह के बीच एक संयुक्त उद्यम है, जो 450 से अधिक आउटलेट के साथ देश में सबसे बड़ी कैफे श्रृंखला संचालित करता है। पिछले FY में Tata Starbucks की बिक्री 12% बढ़कर 1,218 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इसका नेट लॉस 25 करोड़ रुपये से बढ़कर 80 करोड़ रुपये हो गया। इस साल की पहली छमाही में राजस्व में मामूली वृद्धि ही हुई।
टोफ्लर के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में Tata Starbucks का रेवेन्यू चार साल पहले की तुलना में दोगुना से अधिक हो गया था। Tata Consumer के CEO को अभी भी उम्मीद है कि कॉफी पर उनका दांव लंबे समय में कारगर साबित होगा, क्योंकि देश में कॉफी संस्कृति बढ़ रही है और इंडोनेशिया, वियतनाम और फिलीपींस जैसे अन्य एशियाई देशों की तुलना में cafe density अभी भी कम है।
रिपोर्ट के अनुसार, टाटा स्टारबक्स ने स्टोर खोलने की योजना बनाने, आगामी रियल एस्टेट विकास पर नज़र रखने और समय से पहले स्थानों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए अपनी समर्पित टीम को मजबूत किया है।

