Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»Renault ने SUV डस्टर का नया टर्बो पेट्रोल इंजन मॉडल लॉन्च किया
    ऑटोमोबाइल

    Renault ने SUV डस्टर का नया टर्बो पेट्रोल इंजन मॉडल लॉन्च किया

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाहन कंपनी रेनॉ इंडिया ने अपनी SUV डस्टर का नया टर्बो पेट्रोल इंजन मॉडल लॉन्च कर दिया है. इसमें 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है. इस इंजन के साथ डस्टर को पहली बार Auto Expo में शोकेस किया गया था. Renault Duster turbo की एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से 13.59 लाख रुपये के बीच है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि 1.3 लीटर टर्बो इंजन डस्टर के मैनुअल ट्रांसमिशन वर्जन में RxE, RxS and RxZ वेरिएंट की कीमत 10.49 लाख रुपये, 11.39 लाख रुपये और 11.99 लाख रुपये है. वहीं ऑटोमेटिक वर्जन में RxS, RxZ वेरिएंट की कीमत 12.99 लाख और 13.59 लाख रुपये है.

    रेनॉ ने कहा कि डस्टर का मौजूदा 1.5 लीटर इंजन क्षमता वाला मॉडल भी बाजार में उपलब्ध रहेगा. इसकी कीमत 8.59 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये के बीच है. कंपनी ने डस्टर के लिए डीजल इंजन वाला कोई मॉडल पेश नहीं किया है. रेनॉ डस्टर टर्बो पेट्रोल को सभी अधिकृत रेनॉ डीलरशिप्स से या कंपनी की वेबसाइट से बु​क किया जा सकता है. इसकी डिलीवरी कुछ सप्ताह में शुरू होगी.


    Renault Duster का टर्बो पेट्रोल इंजन 154hp पावर और 254Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड तौर पर औरX-tronic CVT वैकल्पिक तौर पर है. Renault India का दावा है कि टर्बो पेट्रोल डस्टर का माइलेज मैनुअल वर्जन में 16.5kmpl ओर CVT वर्जन में 16.42kmpl रहेगा.


    Duster turbo के फीचर्स में रिमोट प्री कूलिंग फंक्शन के साथ automatic क्लाइमेट कंट्रोल, इंजन स्टार्ट-स्टॉप, इको इंडिकेटर के साथ 8 इंच इनफोटेनमेंट सिस्टम, 17 इंच अलॉय व्हील्स, ड्युअल कलर इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स में रियर पार्किंग कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट टीथर्स आदि शामिल हैं. टर्बो डस्टर को रेगुलर डस्टर से अलग बनाने क लिए इसकी फ्रंट ​ग्रिल पर रेड एक्सेंट्स दिए गए हैं.

    renault
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसोने में लौटी चमक, भाव 53,500 रु/10 ग्राम के पार
    Next Article Yes Bank से घर बैठे देगा म्यूचुअल फंड्स पर लोन
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.