शेयर बाजार में जारी तेजी की वजह से पिछले हफ्ते सेंसेक्स की 10 प्रमुख कंपनियों में से 8 के मार्केट कैप में सामूहिक रूप से 1,53,019.32 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे ज्यादा फायदा भारती एयरटेल, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को हुआ। Bharti Airtel का बाजार पूंजीकरण 47,194.86 करोड़ रुपये बढ़कर 9,04,587.12 करोड़ रुपये हो गया। Infosys का बाजार पूंजीकरण 33,611.37 करोड़ रुपये बढ़कर 8,06,880.50 करोड़ रुपये हो गया। TCS का मूल्यांकन 31,784.9 करोड़ रुपये बढ़कर 16,46,899.17 करोड़ रुपये और ICICI bank का बाजार पूंजीकरण 18,734.3 करोड़ रुपये बढ़कर 8,66,374.41 करोड़ रुपये हो गया।
Reliance Industries का बाजार पूंजीकरण 13,396.42 करोड़ रुपये बढ़कर 20,43,107.10 करोड़ रुपये और HDFC Bank का एमकैप 5,600.24 करोड़ रुपये बढ़कर 12,44,206.43 करोड़ रुपये हो गया। LIC का मूल्यांकन 2,340.25 करोड़ रुपये बढ़कर 6,73,390.88 करोड़ रुपये और State bank of India का एमकैप 356.98 करोड़ रुपये बढ़कर 7,27,935.97 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, HUL का एमकैप 8,411.54 करोड़ रुपये घटकर 6,52,739.95 करोड़ रुपये और ITC का एमकैप 4,776.48 करोड़ रुपये घटकर 6,27,587.76 करोड़ रुपये रह गया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से Reliance Industries ने सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्जा बरकरार रखा है। उसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, Bharti Airtel, ICICI Bank, Infosys, State Bank, LIC, Hindustan Unilever और ITC का स्थान रहा। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 1,279.56 अंक या 1.57 प्रतिशत की तेजी आई।

