पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी रही और इसमें सबसे बड़ा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज का था. शेयर बाजार में तेजी के चलते सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ का मार्केट कैप 2.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया. सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही जिसका बाजार पूंजीकरण 1,38,290.85 करोड़ रुपये बढ़कर 19,72,028.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
पिछले सप्ताह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,384.96 अंक बढ़ा। शीर्ष 10 सेंसेक्स कंपनियों में से आठ रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस , एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एलआईसी, एसबीआई और एचयूएल का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। वहीं भारती एयरटेल और आईटीसी का वैल्यूएशन घट गया. शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का संयुक्त बाजार मूल्यांकन कुल 2,90,267.98 करोड़ रुपये बढ़ गया।
TCS ने सप्ताह के दौरान 57,867.9 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 14,51,307.84 करोड़ रुपये हो गया। एसबीआई का बाजार मूल्य 33,467.29 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,456.76 करोड़ रुपये हो गया। एलआईसी का मूल्यांकन 26,153.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,97,490.91 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 10,522.67 करोड़ रुपये बढ़कर 7,19,033.83 करोड़ रुपये और इंफोसिस का मूल्यांकन 9,566.79 करोड़ रुपये बढ़कर 7,03,024.44 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 8,771.34 करोड़ रुपये बढ़कर 10,98,772.65 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 5,627.27 करोड़ रुपये बढ़कर 5,76,601.44 करोड़ रुपये हो गया।
वहीँ आईटीसी का मार्केट कैप 18,931.64 करोड़ रुपये घटकर 5,49,330.64 करोड़ रुपये रह गया. भारती एयरटेल का मूल्यांकन 5,231.18 करोड़ रुपये घटकर 6,47,176.65 करोड़ रुपये रह गया. टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस पहले स्थान पर रही. इसके बाद क्रमश: टीसीएस, HDFC बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल, एलआईसी, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

