भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी का प्रदर्शन जारी है। आज फाइनेंस , ऑटो और पावर शेयरों में बढ़त ने बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 को एक नई ऊंचाईं पर पहुंचा दिया। जहां सेंसेक्स आज करीब 66.14 अंक की तेजी के साथ 73872.29 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 27.20 अंक की तेजी रही और 22405.60 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
BSE पर लिस्टेड कुल 4,085 कंपनियों में आज करीब 1,429 शेयर में तेजी रही वहीँ 2,524 शेयरों में गिरावट देखी गयी। BSE के 311 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए वहीँ 35 स्टॉक अपने 52 हफ्ते का लो बनाया। निफ़्टी पर आज के टॉप गेनर्स में
एनटीपीसी, एचडीएफसी लाइफ पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन, ओएनजीसी और बीपीसीएल रहे. वहीँ टॉप 5 लूज़र्स में आयशर मोटर्स, जेएसडब्लू स्टील, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एसबीआई लाइफ और ब्रिटानिया के शेयर रहे.
सबसे ज़्यादा हलचल वाले शेयरों में HDFC Bank, Reliance, NTPC, CICI Bank और Tata Steel का नाम शामिल रहा. एशियन बाज़ारों में आज मिला जुला ट्रेंड देखने को मिला। निक्कई, ताइवान और कॉपी में तेज़ी रही वहीँ हैंगसैंग, जकार्ता और स्ट्रेट टाइम्स में गिरावट नज़र आई.

