Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड 10 फीसदी का इज़ाफ़ा
    अन्य

    जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड 10 फीसदी का इज़ाफ़ा

    News DeskBy News DeskJune 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    gst
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शनिवार को एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं जिसमें तीसरी बार मोदी सरकार बनती हुई दिख रही है, लेकिन इससे भी बड़ी खबर यह है कि सरकार के जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मई 2024 में सरकार का जीएसटी कलेक्शन 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल मई महीने में जीएसटी कलेक्शन के मुकाबले 10 फीसदी की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्शाता है।

    पिछले साल मई में यह आंकड़ा 1.57 लाख करोड़ रुपये था। जीएसटी के कुल कलेक्शन में केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और आयात-निर्यात पर लगने वाले टैक्स शामिल होते हैं। वहीं सरकार सेस से भी जीएसटी के तहत पैसा जुटाती है। ऐसे में मई 2024 के दौरान सरकार को सेंट्रल जीएसटी के तौर पर 32,409 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला। वहीं राज्य सरकारों का जीएसटी कलेक्शन 40,265 करोड़ रुपये रहा। इतना ही नहीं, सरकार ने इंटीग्रेटेड जीएसटी से 87,781 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसमें से 39,879 करोड़ रुपये आयात शुल्क से आए हैं। जबकि सरकार ने सेस से 12,284 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसमें से 1,076 करोड़ रुपये आयातित वस्तुओं पर लगाए गए सेस से प्राप्त हुए हैं।

    चालू वित्त वर्ष 2024-25 के आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल और मई में मिलाकर सरकार का कुल जीएसटी संग्रह 3.83 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसमें सेंट्रल जीएसटी से 76,255 करोड़ रुपये, स्टेट जीएसटी से 93,804 करोड़ रुपये और इंटीग्रेटेड जीएसटी से 1,87,404 करोड़ रुपये आए हैं। वहीं, सेस से सरकार ने 25,544 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

    10 percent increase exit poll gst collection
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleजून महीने में लांच होंगी कई नई गाड़ियां
    Next Article हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में आयी गिरावट
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.