पब्लिक सेक्टर के इंडसइंड बैंक की ओर से 2 करोड़ रुपये से कम फिक्स्ड डिपॉज़िट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। इसके बाद अब आम निवेशकों को FD पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.75 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटीजन्स को इंडसइंड बैंक द्वारा 4 से लेकर 8.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। नई ब्याज दरें 6 फरवरी से प्रभावी हो गई है। बात दें कि इंडसइंड बैंक द्वारा 7 दिन से लेकर 10 वर्ष तक की FD ऑफर की जा रही है।
इंडसइंड बैंक में सामान्य निवेशकों के लिए 7 दिन से 14 दिन पर 3.50 प्रतिशत, 15 दिन से 30 दिन पर 3.50 प्रतिशत, 31 दिन से 45 दिन पर 3.75 प्रतिशत , 46 दिन से 60 दिन पर 4.75 प्रतिशत , 61 दिन से 90 दिन पर 4.75 प्रतिशत , 91 दिन से 120 दिन पर 4.75 प्रतिशत , 121 दिन से 180 दिन पर 5.00 प्रतिशत , 181 दिन से 210 दिन पर 5.85 प्रतिशत , 211 दिन से 269 दिन पर 6.10 प्रतिशत , 270 दिन से 354 दिन पर 6.35 प्रतिशत , 355 दिन या 364 दिन पर 6.50 प्रतिशत , 1 वर्ष से 1 वर्ष 6 माह से कम पर 7.75 प्रतिशत , 1 वर्ष 6 माह से 1 वर्ष 7 माह से कम पर 7.75 प्रतिशत , 1 वर्ष 7 माह से 2 वर्ष तक पर 7.75 प्रतिशत , 2 वर्ष से अधिक 2 वर्ष 1 माह तक पर 7.25 प्रतिशत , 2 वर्ष से अधिक 1 माह से 2 वर्ष से कम 6 माह तक पर 7.25 प्रतिशत, 2 वर्ष 6 माह से 2 वर्ष 9 माह से कम पर 7.25 प्रतिशत , 2 वर्ष 9 माह से 3 वर्ष 3 माह पर 7.25 प्रतिशत , 3 वर्ष से अधिक 3 माह से 61 माह से नीचे पर 7.25 प्रतिशत , 61 माह से अधिक पर 7.00 प्रतिशतऔर इंडस टैक्स सेवर एफडी पर 7.25 प्रतिशत ब्याज मिलता है.
इंडसइंड बैंक की ओर से सीनियर सिटीजन्स को 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है। इंडसइंड बैंक द्वारा अधिकतम 8.25 प्रतिशत का ब्याज 1 वर्ष से लेकर 1.5 वर्ष से कम की fixed deposite पर ऑफर किया जा रहा है।

