Close Menu
    What's Hot

    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की

    February 21, 2026

    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया

    February 11, 2026

    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, ग्लोबल अर्थव्यवस्था पर रिज़र्व बैंक ने चिंता
    फीचर न्यूज

    ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, ग्लोबल अर्थव्यवस्था पर रिज़र्व बैंक ने चिंता

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. रेपो रेट को 4 फीसदी पर बरकरार रखा गया है. इसके पहले मई में ब्याज दरों में 40 बेसिस प्वॉइंट और मार्च में 75 बेसिस प्वॉइंट की कटौती की गई थी. इस साल अबतक दरों में 115 बेसिस प्वॉइंट की कटौती हो चुकी है. रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी और कैश रिजर्व रेश्यो को 3 फीसदी पर बरकरार रखा गया है. वहीं बैंक रेट 4.25 फसदी है. एमपीसी ने सर्वसम्मति से दरों में बदलाव न करने का फैसला किया है.

    आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने पॉलिसी का एलान करते हुए ग्लोबल अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताई है. हालांकि उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में अब रिकवरी शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि इस साल जनवरी से जून तक अर्थव्यवस्था की चिंता बनी रही है.

    आरबीआई गवर्नर ने कहा कि रिटेल महंगाई कंट्रोल में है. वहीं फॉरेक्स रिजर्व में बढ़ोत्तरी हुई है. 31 जुलाई तक देश का फॉरेक्स रिजर्व 53460 करोड़ डॉलर था.

    जून में बढ़ी महंगाई दर को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि RBI इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा. इस साल जून में एनुअल इनफ्लेशन रेट मार्च के 5.84 फीसदी के मुकाबले बढ़कर 6.09 फीसदी हो गया है. यह RBI के मीडियम टर्म टारगेट से ज्यादा है. RBI का यह टारगेट 2-6 फीसदी है.

    RBI आई गवर्नर ने कहा है कि दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में महंगाई दर ऊंची रह सकती है. हालांकि, अक्टूबर से इसमें गिरावट आने का अनुमान है. FY21 में GDP ग्रोथ निगेटिव रहने का अनुमान है. इकोनॉमिक रिवाइवल के लिए महंगाई पर नजर बनी है.

    बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने एक हालिया रिपोर्ट में उल्लेख किया था कि ब्याज दरों में अगस्त में 25 बीपीएस की और वित्त वर्ष 2021 में 75 बीपीएस की कटौती की उम्मीद है. बढ़ रही महंगाई, अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता के चलते आरबीआई दरों में कटौती जारी रखेगा. नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बैजल का कहना था कि भारतीय अर्थव्यवस्था पर अभी भी कोविड 19 का असर बना हुआ है. डिमांड अभी सुधर नहीं पाई है. ऐसे में रेट कट की गुंजाइश है. इससे हर सेक्टर में डिमांड बढ़ने में मदद मिलेगी. इससे बैंकों को भी कर्ज बांटने में मदद मिलेगी.

    RBI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेबी के चेयरमैन को 18 महीने का सेवा विस्तार
    Next Article गोल्ड ज्वैलरी पर मिलेगा अब ज्यादा लोन, RBI ने नियमों में दी छूट
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    वैश्विक स्तर पर पहलीबार,एयरटेलने36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया
    January 29, 2026
    गणतंत्र दिवस के लंबे अवकाश को और भी मनोरंजक बनाये
    January 18, 2026
    शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल कठिनाइयों से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान है डायनेमिक मूवमेंट इंटरवेंश्न थेरेपी
    January 18, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.